8th Pay Commission : हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। सूत्रों से पता चला है कि केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेकर एक अच्छा फैसला लिया जाने वाला है। यह खबर सुनने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो जल्द ही आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। देखा जाए तो इस समय हर तरफ नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर चर्चा हो रही है जिसके बारे में केंद्र सरकार जल्दी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
सूत्रों से पता चला है कि केंद्र सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम को चर्चा कर रही है और इस चर्चा के तहत कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन लागू किया जा सकता है। जानकारी से पता चला है कि केंद्र में आठवां वेतन आयोग लागू करने के लिए चर्चा हो रही है और जल्द ही मोदी सरकार द्वारा इस को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। सूत्रों से पता चला है कि इसी साल यानी 2023 में ही केंद्र सरकार द्वारा आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर……

10 साल बाद लगेगा नया वेतन आयोग
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार करीब 10 साल बाद नया वेतन आयोग लागू कर सकती हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा साल 2013 में सातवें वेतन आयोग का गठन किया गया था और साल 2016 में इसे लागू किया गया था जिसके बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही हैं। जानकारी से पता चला है कि इस बार 10 साल बाद सरकार द्वारा नया वेतन आयोग लागू किया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है फैसला
हमें जानकारी से पता चला है कि केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही आठवें वेतन आयोग को लेकर कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है और इसे लागू किया जा सकता है। अगले साल यानी साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को यह खुशखबरी दी जा सकती हैं। सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है।
SSC GD Bharti 2023 Physical Test Date Released: जीडी भर्ती 2023 फिजिकल टेस्ट कब से होंगे जानें तारीख
मिनिमम बेसिक सैलरी
वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी की बात की जाए तो वह 18,000 रुपये से लेकर 59,600 रुपये प्रति माह तक है। लेकिन अगर सरकार नया वेतन आयोग लागू कर देती है तो इनकी बेसिक सैलरी में भी इजाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर लागू होने से भी उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है।
यूनियन से बात करेगी सरकार
केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग को लागू करने की बात कर रहे हैं जिसे लेकर यूनियन जल्द ही सरकार से बात करेगी। अगर सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती है तो कर्मचारी आंदोलन करने की बात कह रहे है। इस आंदोलन में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगी भी शामिल होंगे।