DA Hike News : हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मार्च के महीने में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय की तरफ से एसडीए पैटर्न के साथ ही डीए में बढ़ोतरी के आदेश भी किए गए हैं। कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा। हाल ही में खबर मिली है कि वित्त मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है जिसमें 9 फ़ीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश मिले हैं।
हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ाया है। लेकिन अभी तक फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी था जिसे 4 फ़ीसदी बढ़ा दिया गया है और अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो गया है। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू हो चुका है जो मई महीने की सैलरी के साथ यानी जून के महीने में दिया जाएगा।

9 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वित्त मंत्रालय ने नया आदेश जारी कर महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ाने का निर्णय किया है। वित्त मंत्रालय ने आदेश दिया है कि जिन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही है उनका महंगाई भत्ता 9 फीसदी तक बढ़ा दिया जाए। हालांकि वित्त मंत्रालय द्वारा इस नियम को एक जनवरी 2023 से लागू किया गया है। पहले इसकी दर 212% थी जिसे अब बढ़ाकर 221% कर दी गई है।
सरकार की तरफ से ये दरें सीडीए कर्मचारियों के मामले में लागु होंगी जिनका वेतन डीपीई के कार्यालय विज्ञापन दिनांक 14.10.2008 के अनुसार 01.01.2006 से सुधार किया गया है। वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों से यह अपील भी की है कि वह प्रशासनिक केंद्र सभी सार्वजनिक सेक्टर के उधमो को भी जानकारी दे ताकि इस मामले में जरूरी कार्यवाही की जा सके।
SSC GD Bharti 2023 Physical Test Date Released: जीडी भर्ती 2023 फिजिकल टेस्ट कब से होंगे जानें तारीख
हिमाचल सरकार ने लागू किया आदेश
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल को यह आदेश जारी कर दिया था। 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू हो जायेगा और कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जायेगा।
पेंशन धारकों की हुई मौज
इसके साथ ही 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक का एरियर का पैसा जीपीएफ खाते में जमा हो जाएगा जो कर्मचारियों को जून महीने में वेतन के साथ मिलेगा। जिन पेंशनधारकों का जीपीएफ अकाउंट बंद हो चुका है उन्हें इस राशि का नगद भुगतान किया जायेगा। इसके अलावा जून 2023 से खाते में पड़े पैसे पर ब्याज भी मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पेंशन धारकों को बड़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2022 से मिलना शुरू हो जाएगा।