DA Hike : मई के महीने में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, 3 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में हुई बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी

DA Hike : आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरकारी कर्मचारी लगातार अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए पुरजोर तरीके से सरकार से मांग कर रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद कई राज्य सरकारें भी ऐसी है जिन्होंने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत में वृद्धि की जाए।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी गई ह। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और रिटायर हो चुके कर्मचारियों के मन में खुशी की लहर दौड़ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लेते हुए कहा है कि अब महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। यह अधिसूचना 15 अप्रैल के दिन मुख्यमंत्री द्वारा काजा में की गई थी। पहले महंगाई भत्ता 31 फीसदी था जो बढ़कर अब 34 फ़ीसदी हो जाएगा।

DA Hike

5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरो को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के 2 लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशन भोगियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर खुशखबरी दी है। सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को लेकर मंजूरी दी गई है और अब इसे लागू कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर अब 34 फ़ीसदी हो गया है। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया है तो कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी जिले का जो उनके जीपीएफ खाते में जाएगा। जिन कर्मचारियों का जीपीएफ खाता बंद हो चुका है उन्हें यह कैश में मिलेगा।

Telegram Join

7th pay commission HRA Hike: डीए बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को और भी अच्छी खबर मिली, एचआरए बढ़ेगा तारीख पक्की!

Kitty O’Neil Google Doodle Celebrates 77th birth anniversary: गूगल डूडल स्वर्गीय किटी ओ’नील की 77वीं जयंती मनाई

SSC GD Bharti 2023 Physical Test Date Released: जीडी भर्ती 2023 फिजिकल टेस्ट कब से होंगे जानें तारीख

Gold Price Today : सोने की कीमत के कारण सोना खरीदना हुआ मुश्किल, ग्राहकों की उम्मीदों पर फिर से गिरा पानी

मई के वेतन के साथ मिलेगा एरियर

कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद आदेश के तहत महंगाई भत्ता हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम-2022 के अनुसार दिया जायेगा। सरकार द्वारा लिया गया महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी का आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं और राज्य सरकार के यूजीसी वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई के वेतन के साथ नगद में दिया जायेगा।

पेंशनरो को इस तरह मिलेगा एरियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च तक एरियर जीपीएफ खाते में जमा कर दिया जाएगा। जीपीएफ खाते में जमा किए गए एरियर को मई के वेतन के साथ यानी जून में दिया जाएगा। इस राशि पर एक जनवरी 2023 से दया चालू हो जाएगा। जिन पेंशन भोगियों का जीपीएफ खाता बंद हो चुका है उन्हें नगद में यह राशि दी जाएगी। इसके अलावा पेंशनरों को भी 1 जनवरी से 31 मार्च 2023 तक का एरियर अप्रैल के वेतन के साथ यानी मई महीने में दिया जाएगा।

Gcg42 Home Page

Leave a Comment