Saptahik Rashifal : मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और नए महीने के साथ ही लोग अपनी राशि पर भी ध्यान देना चाहते हैं। उनके मन में कई सवाल आते है। लोग जानना चाहते हैं कि उनका पहला सप्ताह खराब होगा या कुछ अच्छा होने वाला है।हमारी जिंदगी में दिन और साल की तरह सप्ताह का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। सप्ताह में सातों दिन गोचर और दशा बदलने के योग रहते है। आज हम आप सभी को बताने जा रहे है कि मई महीने का पहला सप्ताह आप सबके लिए कैसा होने वाला है।

मेष राशि
व्यापार में लाभ होगा, स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। बच्चे परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
वृष राशि
बिजनेस में लाभ जरूर होगा और निवेश करने से भी फायदा होगा। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्चा अधिक हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में भी अच्छा समय रहेगा लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का बिजनेस सामान्य चलेगा लेकिन लाभ होने के आसार नहीं है। प्रेम प्रसंग के मामले में परेशानी रहेगी। घर में वाहन आने का योग है। धार्मिक यात्रा हो सकती है लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
कर्क राशि
इन जातकों को व्यापार में कई परेशानी आ सकती है लेकिन निवेश करने में फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में बच्चे को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का व्यवसाय अच्छा चलेगा और जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। घर में सुख शांति का माहौल होगा और पड़ोसियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि
व्यापार और बिजनेस में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी और लाभ होने की संभावना है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा और प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
तुला राशि
इन लोगों का व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। निवेश करने से भी फायदा हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के लिए समय सही है। यात्रा का योग बन सकता है।
वृश्चिक राशि
इनका बिजनेस अच्छा चलेगा साथ ही निवेश करने से भी फायदा होगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
इस राशि के जातकों का व्यवसाय अच्छा नहीं रहेगा और निवेश करने से कोई फायदा नहीं होगा। धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का संयोग बन सकता है। आपके बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पार्टनर से मधुर संबंध बनेगे। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि
व्यवसाय अच्छा रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में झगड़े होंगे। लेकिन माहौल शांत रहेगा।
कुम्भ राशि
घर में विवाद होगा। व्यापार में लाभ नहीं होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन राशि
व्यापार में लाभ होगा। विदेश यात्रा का योग है। प्रेम प्रसंग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।